फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The students visited the police station to understand the working style of the police.

Meerut News: छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण कर समझी पुलिस की कार्यशैली

Sat, 07 Feb 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
The students visited the police station to understand the working style of the police.
सरधना। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अ​भियान के तहत सेंट जोसफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरध
- छात्राओं ने समझा साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन सेवाओं का महत्व, महिला हेल्पलाइन सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई।
कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराते समय बरती जाने वाली सावधानियों, शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखने की व्यवस्था और आपात स्थिति में 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर तत्काल संपर्क करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक अंजो देवी और ज्योति सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन, महिला डेस्क और त्वरित सहायता प्रणाली उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और चुप न रहें।
एसएसआई वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था से जुड़े अपने प्रश्न पूछे। थाना भ्रमण के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी में छात्राओं अनशा, संजना और सबा नूर ने जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर विनीता लोयल, सपना, सुनीता जोसेफ्स, राहुल कुमार, ज्योति तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना नायडू का सहयोग रहा।


साइबर क्राइम से कैसे बचें
छात्राओं के प्रश्न पर महिला उपनिरीक्षक ज्योति ने बताया कि डिजिटल युग और एआई तकनीक के चलते सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी लिंक, एप या अनजान कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed