{"_id":"6932e3a426c1b6dc6a027d2e","slug":"the-students-displayed-their-art-with-a-wonderful-combination-of-colours-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104152-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंगों के अद्भुत संयोजन से छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंगों के अद्भुत संयोजन से छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट हंट (प्रतिभा प्रदर्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भाग किया।
प्रतियोगिता की पहली टीम में छात्र रितिका, सविता और दिव्या ने मां शक्ति स्वरूपा मिशन शक्ति के उद्देश्यों को अभिव्यक्त करती हुई सुंदर रंगोली बनाई। दूसरी टीम में प्रिया, प्रियांशी, वंशिका और विशाखा ने तिरंगे के स्वरूप को प्रकट करते हुए स्वच्छ भारत अभियान की थीम को स्थान दिया।
तीसरी टीम में प्रियांशी, चिंकी, शिवानी और विदुशी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के माध्यम से प्राकृतिक पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया। चतुर्थ टीम में आस्था, अनुष्का और किरण तोमर ने नारी के प्रति होने वाली हिंसा को प्रदर्शित करने का सार्थक प्रयास किया। प्राचार्य विनीता राठी ने प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिखाने के लिए बधाई दी।