फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stolen items from the tube wells were found lying in the field

नलकूपों से चाेरी सामान खेत में पड़ा मिला

Mon, 02 Jun 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The stolen items from the tube wells were found lying in the field
सरूरपुर। कस्बा करनावल के जंगल में किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी के चार दिन बाद किसानों ने चोरी हुआ सामान पास ही के ईख के खेत से बरामद कर लिया। जबकि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस चोरी किए गए सामान को किसान की सुपुर्द कर लौट गई।
विज्ञापन

28 मई को कस्बा करनावल निवासी किसान अरुण, विनोद और नरेंद्र के नलकूपों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी नलकूपों से केबल, स्टार्टर, लोहे के पाइप समेत अन्य उपकरण चोरी कर ले गए थे। अगले दिन जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने किसानों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

शनिवार रात कस्बा निवासी किसान अरुण जब ईंख की फसल की सिंचाई के लिए गया तो उसने देखा कि ईख की पत्ती के नीचे नलकूपों से चोरी की गई लोहे की पाइप दबी हुई है। उसने इसकी सूचना अन्य किसानों व पुलिस को दी। सूचना पर किसानों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद सामान किसान के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed