फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stage for the Master Vaibhav T-20 Champions Trophy will be set at Gandhi Bagh starting on the 12th.

Meerut News: गांधी बाग में 12 से सजेगा मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी का मंच

Wed, 09 Sep 2026 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
The stage for the Master Vaibhav T-20 Champions Trophy will be set at Gandhi Bagh starting on the 12th.
गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी
मेरठ समेत आठ टीमें लेंगी हिस्सा, 19 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा
मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच मैच से होगी शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन(एमडीसीए) की ओर से 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 12 सितंबर को गांधी बाग क्रिकेट मैदान में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ सहित उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिला क्रिकेट एसोसिएशनों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को सुबह 9 बजे गांधी बाग मैदान में ही खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के उद्घाटन 12 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। ग्रुप-ए का पहला मुकाबला मेरठ (रेड) और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच होगा। प्रतियोगिता को लेकर आठ टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में एमडीसीए मेरठ रेड, डीसीएए क्रिकेट एसोसिएशन आगरा, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम शामिल है। ग्रुप बी में एमडीसीए मेरठ ब्लू, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, डीएसए मुरादाबाद, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम हिस्सा लेंगी। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। ग्रुप-ए के मैच 12 से 14 सितंबर और ग्रुप-बी के मैच 15 से 17 सितंबर तक होंगे। सभी लीग मुकाबले गांधी बाग क्रिकेट मैदान में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन

18 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल और 19 को फाइनल
लीग मुकाबलों के बाद 18 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सुबह 8 बजे ग्रुप-ए की नंबर एक टीम और ग्रुप-बी की नंबर दो टीम आमने-सामने होंगी। दोपहर 12 बजे ग्रुप-बी की नंबर एक टीम और ग्रुप-ए की नंबर दो टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। फाइनल 19 सितंबर को सुबह 9 बजे खेला जाएगा। फाइनल में दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में मेजबान मेरठ की एमडीसीए मेरठ रेड और एमडीसीए मेरठ ब्लू नाम से दो टीमें उतरेंगी। ऐसे में मेरठ क्रिकेट प्रेमियों की नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के कई स्टार खिलाड़ी खेलते आएंगे नजर

मास्टर वैभव चैंपियंस ट्रॉफी में मेरठ के कई स्टार क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे। मेरठ के आईपीएल स्टार समीर रिजवी, शुभम मिश्रा, विनीत पंवार, रितुराज शर्मा समेत कई बड़े क्रिकेटर यहां मैदान पर खेलते नजर जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ और अन्य जिलों की टीम से भी कई बड़े क्रिकेटर यहां मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। गाजियाबाद टीम से यहां स्वातिक चिकारा जैसे क्रिकेटर खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed