फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the SPs targeted satyagraha and tatgeted the government

सपाइयों ने सत्याग्रह कर सरकार पर साधा निशाना

Sat, 03 Oct 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
the SPs targeted satyagraha and tatgeted the government
मेरठ। गांधी जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान एवं श्रमिक विरोधी कानून पास किया है। इतना ही नहीं विपक्ष को अपमानित कर लोकतंत्र की हत्या की। वहीं, उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। जिसके चलते सपा के मुखिया ने मौन व्रत रखकर सत्याग्रह करने के निर्देश दिए थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। लूट, हत्या एवं अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसके चलते हर वर्ग केंद्र व प्रदेश सरकार से नाराज है। पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि किसान, श्रमिक एवं युवा सभी आंदोलन की राह पर हैं। इसीलिए गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखकर सत्याग्रह किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, अतुल प्रधान, आदिल चौधरी, मृदुला यादव, इशरत जहां, अनीता पुंडीर, विपिन मनोठिया, संजीव यादव, भोज प्रताप सिंह, जयराज चपराणा, आदिल सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसपी से की शिकायत
सपाइयों ने सत्याग्रह के लिए कमिश्नरी चौराहे के आसपास बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए थे। उन्हें देर रात फाड़ दिया गया। सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने एसएसपी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed