फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The speed of Corona was the lowest in Meerut-Hapur in July

जुलाई में मेरठ-हापुड़ में सबसे कम रही कोरोना की रफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The speed of Corona was the lowest in Meerut-Hapur in July
जुलाई में मेरठ-हापुड़ में सबसे कम रही कोरोना की रफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मंडल में कोविड संक्रमण न्यूनतम स्तर पर है। जुलाई की बात करें तो मंडल में कुल 611739 कोविड टेस्ट कराए गए, जिनमें सिर्फ 385 संक्रमित मिले। मंडल का पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत रहा। गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक 0.13 प्रतिशत, बुलंदशहर व बागपत में 0.06 प्रतिशत, गाजियाबाद में 0.05 प्रतिशत एवं हापुड़ व मेरठ में 0.04 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट रहा है।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने वर्चुअल बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति और तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि कोविड 19 के कुल 75 एक्टिव केस हैं, जिसमें सर्वाधिक जनपद गौतमबुद्ध नगर में 30, मेरठ में 17, गाजियाबाद में 12, बागपत व हापुड़ में 7-7 और बुलंदशहर में 2 एक्टिव केस हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहा तो उनके साथ मुख्य चिकित्साधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। एक सप्ताह में अपने-अपने जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बच्चों के लिए तैयार हुए 385 बेड
अस्पतालों में बच्चों के लिए 385 पीआईसीयू बेड तैयार किए गये हैं। इसके अतिरिक्त 771 आइसोलेशन बेड भी तैयार किए गए हैं। अस्पतालों में पीडियाट्रिशियन की संख्या कम पायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी
आयुक्त ने कहा कि सीएचसी भूड़बराल पर कार्यरत एएनएम सुधा भंडारी की कोविड से मृत्यु 16 अप्रैल, 2020 को हो गई थी, लेकिन अभी तक आश्रितों को देय सहायता का प्रकरण लंबित होना असंतोषजनक है। मुख्य चिकित्साधिकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। महामारी से प्रभावित या अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का नियमानुसार लाभ शीघ्र दिलाया जाए।

88 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट निर्माणाधीन
मंडल में कुल 88 नए ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन हैं, जिनमें 57 शासकीय और 31 निजी ऑक्सीजन प्लांट है। इसके सापेक्ष अभी तक कुल 59 प्लांट ही क्रियाशील हुए हैं। शेष प्लांट के निर्माण का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed