फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The soul of the country resides in the villages: Dharampal Singh

गांव में बसती है देश की आत्मा : धर्मपाल सिंह

Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
The soul of the country resides in the villages: Dharampal Singh
दौराला। दौराला के एमबी फार्म हाउस में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में देश विकसित हो रहा है। प्रदेश में अपराधी अपराध करना भूल गए हैं। बचे हुए अपराधी सरेंडर कर जेल की सलाखों के पीछे जा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है, भारत गांव का देश है। हमारी परंपरा में दो महत्वपूर्ण विधाएं हैं ऋषि और कृषि। ऋषि हमारे जीवन जीने की दिशा तय करते हैं। कोई भूखे पेट न सोये, कोई खुले आसमान के नीचे न सोये, सभी को रहने के लिए आवास मिले, रोटी-कपड़ा-मकान का प्रबंध हो, इसके लिए अन्न पैदा करने का काम किसान करता है। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य की गांरटी प्रधानमंत्री ने दी है। हर जनपद में 75 तालाब बनवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अपराध करना भूल गया है। कहा कि एक नवंबर से 31 दिसंबर तक निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, इस राष्ट्र को विकसित बनाने का संकल्प पूरे देश की जनता ले, यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। कहा कि दौराला को जल्द दो सौगात मिलने वाली हैं। दौराला जंक्शन बनने वाला है। जल्द ही नई रेलवे लाइन दौराला को मिलेगी, जो दौराला से पानीपत तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक नया हाईवे भी दौराला को मिलने वाला है। यह हाईवे भारत माता प्रोजेक्ट के तहत अंबाला से शुरू होकर शामली, मुजफ्फरनगर, दौराला से होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगा। दो-तीन माह में इन प्रोजेक्ट की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की जाएगी।

लाभार्थियों से की बात
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर काॅलेज मटौर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत कृषि विभाग के लाभार्थी सुनील फौजी, खाद्य एवं रसद विभाग के अंतर्गत उज्ज्वला योजना की लाभार्थी इंदुपाल, ग्राम्य विकास स्वतः रोजगार की लाभार्थी रामेश्वरी, समाज कल्याण के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी सुरेंद्र पाल ने अपने अनुभव साझा किए। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी महावीरी, नूरजहां, अनीता को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी तथा स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान योजना के लाभार्थी ओमपाल, अंशुल कुमार को आयुष्मान कार्ड दिए। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। सभी विभागों ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ये रहे मौजूद
राज्यमंत्री चौ. यशवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, रवि बटजेवरा, दौराला चेयरमैन देवेंद्र सिंह, चौधरी निरंकार, रवि चौधरी, संजय नामदेव, मनिंदर विहान, राहुल देव, भूपेंद्र उर्फ भोलू, नितिन शर्मा, पुष्कर चौहान, मनोज चिरौड़ी, हरेंद्र और सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी अंबरीश कुमार मौजूद रहे।




टोल पर किया स्वागत
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed