फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The son was snatched away on the night of demonetisation, the family was broken by murder.

Meerut News: नोटबंदी की रात को छीन लिया था बेटा, हत्या कर तोड़ दिया परिवार

Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The son was snatched away on the night of demonetisation, the family was broken by murder.
सौरभ हत्याकांड से संबंधित:-
विज्ञापन

----------------
हत्यारोपियों के जाने तक परिसर में रही सौरभ की मां रेनू ने बयां किया दर्द
बोली- लंदन से लौटा तो मिलने आया था, बेटी के बर्थ-डे में भी नहीं बुलाया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मुस्कान और साहिल शुक्ला ने सौरभ की हत्या तीन मार्च 2025 की रात को की थी, लेकिन मुस्कान ने उनका बेटा नोटबंदी की रात आठ नवंबर 2016 को ही छीन लिया था। सौरभ और मुस्कान दोनों घर से चले गए और उन्होंने 16 नवंबर को शादी कर ली थी। उसने हत्या कर मेरे बेटे के शव के ही टुकड़े नहीं किए बल्कि उनके परिवार भी तोड़ दिया। अब उनका बेटा, उसकी मासूम बेटी उनके पास नहीं है। उसके पिता आज तक डिप्रेशन में हैं। यह दर्द न्यायालय परिसर पहुंचीं सौरभ की मां रेनू का है।
ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ की मां रेनू मंगलवार को अपने बड़े बेटे बबलू के साथ न्यायालय परिसर में पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान शादी से पहले एक दूसरे को जानते थे। मुस्कान के कहने में आकर उनका बेटा उसके साथ आठ नवंबर 2016 को घर से चला गया था। इसके बाद से ही सौरभ परिजन से अधिक मुस्कान की बात मानने लगा। दोनों ने परिजनों की इच्छा के बगैर शादी की। मुस्कान रस्तोगी के परिजन ने सौरभ व परिजन के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी थी। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और उनके साथ घर में रहने लगे लेकिन कुछ माह बाद ही मुस्कान झगड़ा करने लगी। लगभग तीन साल बाद वह उनके बेटे और उसकी मासूम बेटी को घर से ले गई और अलग रहने लगी।
विज्ञापन


जिसे खुशियां देने गया था लंदन, उसने लौटने पर मार डाला
रेनू और बबलू ने बताया कि परिवार को खुश रखने के लिए सौरभ लंदन में नौकरी करने गया था। वह पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। बाद में एक माॅल में काम करने लगा। वह 50 हजार रुपये महीने मुस्कान को घर के खर्च के लिए देता था। 24 फरवरी 2025 को सौरभ लंदन से 25 फरवरी को बेटी और 27 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन मनाने भारत लौटा था। वह इस दौरान दो बार मां व परिवार से मिलने कुछ घंटे के लिए अपने घर आया था। मुस्कान के कारण उसने परिजन को बेटी के जन्मदिन में भी नहीं बुलाया था। तीन मार्च 2025 को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े नीले ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। रेनू का आरोप है कि सौरभ की हत्या में मुस्कान के परिजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
सौरभ की बेटी को भी छीन लिया
रेनू और बबलू ने जेल में हुई मुस्कान की बेटी को सौरभ की मानने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि सौरभ की हत्या के बाद उसकी बेटी को भी छीन लिया गया। उसकी बेटी अब मुस्कान के माता-पिता के पास है। वह उसे लेना चाहते हैं लेकिन उसके परिजन उसे नहीं देते। बेटे की हत्या के बाद से सौरभ के पिता मुन्ना लाल डिप्रेशन में है। उन्हें कोई सुध नहीं रहती।


13 महीने बाद 1:50 मिनट साथ रहे मुस्कान और साहिल
हत्यारोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल मंगलवार को 13 महीने बाद 1:50 मिनट साथ रहे। दोनों एक ही वाहन में जेल से लाए गए। बताया गया है कि वाहन में दोनों ने एक दूसरे से बातचीत भी की। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि जेल से मुस्कान और साहिल को पुलिस सुरक्षा में दोपहर लगभग ढाई बजे भेजा गया था। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें लगभग 4:20 मिनट पर वापस जेल लाया गया। उनका कहना है कि जेल में मुस्कान महिला और साहिल पुरुष बैरक में है। वह यहां कभी नहीं मिल पाते । हालांकि एक दूसरे को देख सकते हैं।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed