{"_id":"6aa3fcae5be72df88808aff9","slug":"the-significance-of-the-five-great-sacrifices-was-explained-through-devotional-songs-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1298722-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच महायज्ञों का महत्व भजनों के माध्यम से समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच महायज्ञों का महत्व भजनों के माध्यम से समझाया
विज्ञापन
श्रावणी उपाकर्म में स्त्री आर्य समाज ने किया यज्ञ और भजन का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्त्री आर्य समाज दयानंद पथ सदर की ओर से श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर जवाहर क्वार्टर में रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर तृतीय दिवसीय कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व अग्रवाल परिवार ने आचार्य जगदीश के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न किया।
यज्ञ के बाद भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर चर्चा करते हुए ऋषि दयानंद ने समझाया। भजन के माध्यम से गृहस्थ जीवन में पांच महायज्ञों को यथाशक्ति करने का संदेश दिया।
आचार्य रणवीर शास्त्री ने यज्ञ के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने श्राद्ध के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने वृद्ध माता-पिता की लंबे समय तक श्रद्धा और सेवा भाव से देखभाल करता है। वही सच्चे अर्थों में श्राद्ध की भावना को समझता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में माता पिता की सेवा और कर्तव्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मधु गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल, मणि गर्ग, विभा गुप्ता, अजीता राजवंशी, उषा एरन, मनाक्षी, विजय प्रेमी, राजेश सेठी, अशोक सुधाकर, अजय मित्तल रहे।