फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sharp hathiar used in the unhoald land dispute

चकरोड पर अवैध कब्जे पर धारदार हथियार चले

Sun, 08 Dec 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
the sharp hathiar used in the unhoald land dispute
दबथुवा में हुये संघर्ष के घायल लोग। - फोटो : SARDANA
सरधना। दबथुवा गांव में शुक्रवार को दोपहर के समय जंगल में खेत में चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में धारदार हथियार चले । जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दबथुवा गांव निवासी हरेंद्र पुत्र मामचंद व रामबीर पुत्र शिवचरण पक्ष के बीच खेत की चकरोड काटने को लेकर विवाद हो गया। हरेंद्र पक्ष का आरोप है कि रामबीर पक्ष उनके खेत के सामने चकरोड को काटकर भूमि अपने खेत में मिला रहा है, जिसको लेकर विरोध किया गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई और धारदार हथियार चले। जिसमें धारदार बलकटी लगने से हरेंद्र पक्ष से राहुल पुत्र देवेंद्र, हरेद्र पुत्र मामचंद, विशाल पुत्र देवेंद्र घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने राममेहर पुत्र शिवचरण की तहरीर पर देवेंद्र, हरेंद्र, राजेंद्र पुत्रगण मामचंद, राहुल पुत्र देवेंद्र, आकाश पुत्र राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष से सीमा पत्नी राजेंद्र की तहरीर पर राममेहर पुत्र शिवचरण, रामबोस पुत्र शिवचरण, भूपेंद्र, अनुभव पुत्र राममेहर और निक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed