{"_id":"68f1621270db16790e012b8b","slug":"the-seminar-discussed-the-promotion-of-organic-farming-meerut-news-c-72-1-mct1011-142445-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेमिनार में जैविक खेती को बढ़ाने पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेमिनार में जैविक खेती को बढ़ाने पर किया मंथन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर बृहस्पतिवार को सेमिनार हुआ। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर मंथन हुआ। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि पूसा के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. रमेश कुमार यादव ने कहा कि हमारी सेहत सीधे तौर पर मिट्टी से जुड़ी है। अंधाधुंध रसायनों एवं कृत्रिम खाद के बेतहाशा प्रयोग से जमीन बंजर हो रही है। खाद्य पदार्थों में बढ़ते रसायनों से कैंसर, अल्सर सहित अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। इनसे बचने के लिए हमें जैविक खेती की ओर लौटना होगा। मोटे अनाज का प्रयोग करना होगा। फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए गोबर, गोमूत्र, गुड़, सूखे पत्तों को खाद के तौर पर उपयोग में लाना होगा।
इससे पहले सेमिनार का शुभारंभ संस्थापक सुधीर गिरि, डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, डाॅ. टीपी सिंह, प्रो. थाॅमस अब्राहिम सहित अन्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डाॅ. पीयूष पांडे, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. योगेश्वर, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. दर्पण कौशिक, डाॅ. माता प्रसाद, डाॅ. लक्ष्मीकांत, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. विनय कुमार सिंह, डाॅ. शेषनाथ सिंह, डाॅ. वरुण त्रिपाठी डाॅ. आशिया वाहिद आदि मौजूद रहे।