{"_id":"6a1ee10f3b35c3b5800f80c5","slug":"the-sd-sadar-team-defeated-dav-sadar-school-6-3-meerut-news-c-72-1-mct1009-154174-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी सदर टीम ने डीएवी सदर स्कूल को 6-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी सदर टीम ने डीएवी सदर स्कूल को 6-3 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन इंटर कॉलेज सदर के मैदान में चल रही हॉकी समर लीग प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को एसडी सदर और डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर के बीच सब जूनियर वर्ग का मुकाबला खेला गया। मुकाबले में एसडी सदर टीम ने शानदार प्रदर्शन करके डीएवी टीम को 6-3 से हराकर मुकाबला जीता। मैच के शुरुआती समय से ही एसडी सदर टीम ने आक्रमक खेल का रुख अपनाए रखा था।
इसी कड़ी में एसडी सदर टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में बिलाल, 16 मिनट में अंश त्यागी, 22 मिनट में मुस्तफा, 34वे मिनट में अनमोल चौहान, 42वे मिनट में कृष्ण सैनी, 40वे मिनट में नवनीत सैनी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।
डीएवी सदर टीम की ओर से अक्षित चौहान, आरव सिवाल, आदित्य ने गोल दागे। मैच के निर्णायक आकाश चौहान व राघव प्रजापति रहे। मैच के दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षक ने बताया तीन व चार जून को विद्यालय में परीक्षा होने के कारण हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण पांच जून को होगा।