फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The scooter looted from the jeweller was found parked in a field.

Meerut News: सराफ से लूटी गई स्कूटी खेत में खड़ी मिली

Mon, 03 Aug 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
The scooter looted from the jeweller was found parked in a field.
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव महलका में रविवार शाम दुकान से घर लौट रहे सराफ से नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी लूट ली थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे थे। घटना के संबंध में पीड़ित राहुल ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बदमाशों द्वारा लूटी गई स्कूटी को सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लूटी गई स्कूटी महलका से दौराला जाने वाले रास्ते पर खेत में खड़ी मिली। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में महलका, निहोरी और बातनौर के सीसीटीवी कैमरे देखे। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को पता लगा कि राहुल से लूटी गई स्कूटी महलका-दौराला जाने वाले रास्ते पर खेत में खड़ी मिली है। पुलिस स्कूटी को अपने साथ ले आई और बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed