फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Savior came to free the earth from sin

Meerut News: धरा को पाप मुक्त कराने आया उद्धारकर्ता

Thu, 26 Dec 2024 01:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Dec 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
The Savior came to free the earth from sin
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू - फोटो : वीडियो ग्रैब
- शहर के गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। क्रिसमस के पावन अवसर पर शहर के सभी गिरिजाघरों में देश दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना सभाएं हुई। चर्च में हुए प्रवचनों में बताया कि धरा पर पाप मुक्त कराने प्रभु यीशु उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता के रूप में आए हैं।
सरधना चर्च में मेला लगाया गया और प्रार्थना भी हुई। बेगमपुल स्थित सेंट जोसफ कैथेड्रल में अति श्रद्धेय बिशप स्वामी भास्कर यीशु राज ने प्रार्थना कराई। फादर जॉन चिम्मन ने कहा कि बुराइयों को समाप्त करने के लिए यीशु का जन्म हुआ है। चर्नी में नन्हें यीशु को देखने स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चर्च में केक भी खाया। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में रैव्ह. पारितोष नोयल ने क्रिसमस की आराधना कराई। इस दौरान दीपक पटेल, वॉल्टर सोलोमन, उर्मिला, पीटर एन सिंह, जरेल आदि रहे। साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च, कंकरखेडा स्थित सेंट पीटर्स चर्च, अब्दुल्लापुर स्थित सर्वेंट ऑफ गॉड मिनिस्ट्री, सिविल लाइंस स्थित अनंत आशा प्रार्थना भवन, जागृति विहार स्थित एजी चर्च, नंगला बट्टू स्थित एबीसी चर्च चर्च में क्रिसमस के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गोशाला में दिखाए नन्हें यीशु
मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में ब्रदर ललित स्टीफन ने प्रार्थना कराई। चर्च ग्राउंड में सजी झांकियों को देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान रैव्ह. यूसुफ दास, जेम्स विलियम, डेविस रहे। शास्त्रीनगर स्थित इवेंजिकल चर्च में क्रिसमस उत्सव मनाया गया। स्कूली बच्चों ने यीशु के जन्म से जुड़ी घटना को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में हुए कैंडल लाइट डिनर
क्रिसमस की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग पार्क और मेरठ महोत्सव में पहुंचे। सूरजकुंड चाट बाजार में सुबह से रात तक भीड़ रही। लोगों ने होटल और रेस्टोरेंट में डिनर किया। मॉल में भी काफी भीड़ रही। लोगों ने दिन में थिएटर में पहुंचकर फिल्में देखी।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed