फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roof of the mosque collapsed in Meerut and many people were buried

मेरठ में बड़ा हादसा: मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Fri, 23 Jul 2021 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jul 2021 06:19 PM IST
सार

मस्जिद की दीवार गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
The roof of the mosque collapsed in Meerut and many people were buried
मेरठ में मस्जिद की दीवार गिरने से हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में धार्मिक स्थल (मस्जिद) की दीवार गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट
लिसाड़ी गेट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद की दीवार के नीचे दर्जनों लोग दब गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे। वहीं तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दो लोगों के मरने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा की गई है, इनमें एक का नाम अफगान (32 वर्ष) है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है, जबकि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed