फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road widening work was resolved through mutual consent.

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण का कार्य आपसी सहमति से निपटा

Thu, 18 Jun 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The road widening work was resolved through mutual consent.
गांव मंदवाड़ी में अधिकारियों के साथ सहमति बनाते ग्रामीण। (फलावदा)
एक वर्ष से रुका हुआ था निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी में करीब एक वर्ष से बंद पड़े मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गांव के दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। अब रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
जनपद मेरठ की सीमा को मुजफ्फरनगर राजमार्ग से जोड़ने के लिए फलावदा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर मंदवाड़ी गांव में कार्य करीब एक वर्ष से पूरी तरह रुका हुआ था। ठेकेदार ने कई बार काम शुरू कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण और चौड़ीकरण की मांग पर अड़े थे। निर्माण कार्य रुकने के कारण रास्ते पर जलभराव हो रहा था। इससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो रहा था। इस समस्या को लेकर गत दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों पक्षों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मुख्य मार्ग का निर्माण पूरा कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम एसडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज कुमार लवानिया, लोक निर्माण विभाग के जेई संदीप शर्मा और एआई रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने विवादित मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ संवाद शुरू हुआ। शुरुआत में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी शिकायतें रखीं, जिससे माहौल में थोड़ी गरमा-गर्मी रही। घंटों चली जद्दोजहद और अधिकारियों की सूझबूझ के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति के लिए तैयार हो गए। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण होगा और मुख्य मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने आपसी सहमति से निर्माण कार्य को शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान फतेह शर्मा, गौरव राणा, नरेंद्र गुर्जर, भाजपा नेता यशपाल गुर्जर, महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पवन गुर्जर, राजेंद्र नागर और विजयपाल सिंह सहित सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed