फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road from Metro Plaza to Delhi Chungi will be closed for six months

Meerut News: मेट्रो प्लाजा से दिल्ली चुंगी तक का मार्ग छह महीने रहेगा बंद

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The road from Metro Plaza to Delhi Chungi will be closed for six months
मेट्रो प्लाजा से दिल्ली चुंगी तक का मार्ग छह महीने रहेगा बंद
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा और दिल्ली चुंगी के बीच चल रहे रैपिड रेल के भूमिगत कार्य के मद्देनजर इस मार्ग को छह महीने के लिए बंद किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक के साथ बातचीत कर यह निर्णय लिया है। साथ ही रूट डायवर्जन की एक रूपरेखा भी तैयार कर एसपी ट्रैफिक को दी है। इसके तहत मेट्रो प्लाजा की ओर से किसी भी तरह का वाहन दिल्ली चुंगी तक नहीं जा सकेगा। मेट्रो प्लाजा से दिल्ली चुंगी की ओर जाने वाले वाहन ट्रांसपोर्ट नगर या शारदा रोड से निकाले जाएंगे। एसपी ट्रैफिक जल्द ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार करेंगे। इस मार्ग के पूरी तरह बंद होने से स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली रोड पर रैपिड रेल निर्माण कार्य चल रहा है। रामलीला मैदान से गांधी बाग के बीच रैपिड रेल के लिए भूमिगत टनल बनाई जा रही है। भूमिगत कार्य को लेकर एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने दिल्ली चुंगी से मेट्रो प्लाजा के बीच करीब एक किमी का रास्ता बंद करने का निर्णय लिया है। एसपी ट्रैफिक से इस मार्ग पर लोगों के आने जाने और अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन पर चर्चा की। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह इस बारे में स्थानीय व्यापारियों और जिम्मेदार लोगों से सलाह मशविरा करेंगे और इसके बाद रूट डायवर्जन प्लान बनाएंगे। एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि एसपी ट्रैफिक के रूट डायवर्जन प्लान देने के बाद ही तय किया जाएगा कि मार्ग किस तारीख से बंद किया जाना है।
विज्ञापन

प्रतिदिन गुजरते हैं एक लाख से अधिक वाहन
इस रोड पर रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रूट डायवर्जन लागू होने के बाद मेट्रो प्लाजा की ओर जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को ट्रांसपोर्ट नगर व शारदा रोड से गंतव्य को भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए दिल्ली चुंगी से मेट्रो प्लाजा के बीच भी एक रास्ता बनाया जाएगा, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम और शारदा रोड पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव
दिल्ली चुंगी से मेट्रो प्लाजा के बीच रास्ता बंद होने से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम और शारदा रोड पर वाहनों को दबाव बढ़ेगा। इससे जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।

व्यापार होगा बाधित
मेट्रो प्लाजा से दिल्ली चुंगी तक छह महीने तक रास्ता बंद होने से इस बीच के दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह बाधित हो जाएगा। बाहर से आने वाला ग्राहक इन दुकानों तक नहीं पहुंच सकेंगे। ऐसे में व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed