{"_id":"6776f9a9b7bad568310d9380","slug":"the-road-from-kaserukheda-drain-to-modipuram-will-be-widened-by-rs-325-crores-meerut-news-c-14-1-mrt1050-747721-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम तक सवा तीन करोड़ से चौड़ा होगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम तक सवा तीन करोड़ से चौड़ा होगा मार्ग
विज्ञापन
मेरठ। शहर को जाम से निजात दिलाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेडा की ओर से 8 अक्तूबर हो एनएच-58 स्थित एक रिसॉर्ट में हुई हैकेथॉन के तहत करीब 150 करोड़ रुपये से पहले फेज में प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। अब राइटस कंपनी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्टर (डीपीआर) तैयार कर रही है। इसमें 122 करोड़ से विकास कार्य होंगे और 28 करोड़ रुपये के करीब बिजली विभाग को लाइन शिफ्टिंग के लिए दिए जाएंगे। इसके तहत कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम तक करीब सवा तीन करोड़ से मार्ग चौड़ा किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने शहर के कई मार्गों को करीब सात करोड़ से चौड़ा करने का खाका खींचा गया है। इसके तहत मेरठ पौड़ी एनएच-34 मार्ग कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम एनएच-58 मार्ग वाया मीनाक्षीपुरम, मामेपुर, ललसाना शीलकुंज कॉलोनी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ा होने से लोगों को दूर तक घूमकर नहीं जाना होगा। काफी समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे। लोनिवि तीन करोड़ 16 लाख 51 हजार रुपये से इस मार्ग को चौड़ा करेगा। मार्ग के निर्माण में एक साल का समय लगेगा। इससे एक लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। इसी के साथ परतापुर गगोल तीर्थ चन्दसारा फफूंडा होते हुए हापुड़ रोड तक 73 लाख 11 हजार रुपये से सुदृढ़ीकरण का काम होगा। इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से आसपास की 25 कॉलोनी और 13 गांव के करीब सवा लाख लोगों को लाभ होगा। अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताा कि मलियाना लखवाया मार्ग का भी तीन करोड़ 31 लाख 33 हजार रुपये से सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
उधर, दूसरी ओर कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना रोड होते हुए गंगानगर डिवाइडर के आगे तक भी सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले ही प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। वहीं मेडा अफसरों के मुताबिक हैकेथॉन के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए राइट्स को डीपीआर का जिम्मा दिया गया है। इसमें 122 करोड़ रुपये से फ्लाई ओवर, सर्विस लेन, मार्ग चौड़ीकरण आदि के प्रस्ताव हैं जबकि शेष धनराशि बिजली लाइन, पोल आदि शिफ्टिंग के लिए विभाग को दिए जाएंगे।