{"_id":"5d2b94618ebc3e6ceb430b41","slug":"the-road-cracked-in-two-months-mawana-news-mrt433199252","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में टूटने लगी सडक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में टूटने लगी सडक।
विज्ञापन
8ए - सडक निर्माण के दो माह में ही टूटनी शुरु हुई। (फलावदा)
- फोटो : MAWANA
दो माह में टूटने लगी सड़क, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत झिंझाड़पुर मार्ग पर रजवाहे की सड़क का निर्माण कराया गया था। दो माह बाद ही पहली बरसात में सड़क टूटने लगी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर विधायक संगीत सोम द्वारा झिंझाड़पुर रजवाहे की पटरी पर दो माह पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से 09 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी। जिसमें लगभग 75.18 लाख रुपये खर्च हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की लंबाई कम कर दी गई। जबकि भुगतान नौ किमी. सड़क के लिए कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बरसात में ही सड़क टूटने लगी है। जिसके चलते लोगों को फिर से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।