फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the results of the promotions started being released

प्रोन्नति के परीक्षा परिणाम जारी होने शुरू

Sat, 22 Aug 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
the results of the promotions started being released
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस-कॉलेजों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति के लिए परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले शुक्रवार को बीएससी फिजिकल एजूकेशन, हेल्थ एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स का रिजल्ट जारी किया गया है। अब विवि तेजी से दूसरे कोर्स के रिजल्ट जारी करेगा। इसमें प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करके अगली कक्षा में भेजा जा रहा है। उनको अंक दूसरी साल में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में कुल साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं प्रोन्नत होने हैं। इनमें 18 मार्च से पहले तक कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली की 30 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं। ऐसे में सबसे पहले इन सभी परीक्षाओं के अंक जोड़कर प्रोन्नत किया जा रहा है। यदि किसी छात्र का तब तक एक पेपर हुआ था तो उसके नंबर जुड़ेंगे बाकी विषयों में प्रोन्नत लिखा जाएगा। उन विषयों में छात्र को अंक द्वितीय वर्ष के आधार पर मिलेंगे। सेमेस्टर में क्योंकि कोई परीक्षा नहीं हुई थी, ऐसे में उसमें सभी को प्रोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सबसे पहले शुक्रवार को बीएससी पीई, एचई एंड स्पोर्ट्स का रिजल्ट निकाला है। इसमें 18 मार्च से पहले तक एक पेपर हुआ था। ऐसे में उस एक पेपर के अंक दिए गए हैं, बाकी में प्रमोट किया गया है। हालांकि इस कोर्स में दो सौ के करीब छात्र हैं। प्रोन्नति वाले छात्रों में वार्षिक प्रणाली में यूजी में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और पीजी में प्रथम वर्ष में दो लाख 67 हजार 500 छात्र-छात्राएं हैं। यूजी-पीजी सेमेस्टर कोर्सों में एक लाख 17 हजार 500 छात्र-छात्राएं हैं। बीएड प्रथम वर्ष में 40 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। इसके अतिरिक्त अन्य छात्र भी हैं। इनकी कुल संख्या साढ़े चार लाख है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि बाकी कोर्स में परिणाम जारी करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

सेंटर बनाए जाने का काम शुरू
परीक्षा 208 सेंटरों पर होगी। शुक्रवार को इन सेंटरों पर बात करके पूछा गया कि कहीं किसी सेंटर को क्वारंटीन सेंटर तो नहीं बनाया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। उनको प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके खाली कराने के लिए कहा गया है। इन सभी सेंटरों पर एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम सोमवार तक जारी होगा
स्नातकोत्तर में सेमेस्टर के ट्रेडिशनल कोर्स और सीसीएसयू कैंपस के कोर्स की परीक्षा का कार्यक्रम सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा। कैंपस की परीक्षाएं कुछ बाद में होंगी। यहां पर अधिकतर छात्र-छात्राएं बाहर के हैं। वे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में उससे पहले हॉस्टल खोलने की तैयारी करनी पड़ेगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसको लेकर मंथन जारी है।

फाइनल ईयर के 18 विषयों की उत्तर कुंजी जारी
मेरठ। सीसीएसयू प्रशासन ने एमए, बीए, बीकॉम-बीएससी फाइनल ईयर के 18 विषयों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं इन्हें देख सकते हैं। जल्द ही इन कोर्सों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed