फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The reason for Rahul's death is not clear, wife filed a complaint

Meerut News: राहुल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पत्नी ने दी तहरीर

Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The reason for Rahul's death is not clear, wife filed a complaint
हस्तिनापुर। सैफपुर मार्ग पर जंगल में शुक्रवार की शाम भीम नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राहुल का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने फोरेंसिक जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था। रविवार को भी मृतक की मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। इस कारण इस मामले में अभी तक राहुल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मृतक राहुल की पत्नी सोनम ने काॅलोनी के ही कई युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राहुल की पत्नी ने पूर्व में उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद अब कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सोनम ने तहरीर में बताया कि उनके पति से काॅलोनी के कई लोग रंजिश रखते थे। उन लोगों ने ही राहुल की हत्या की है। जबकि पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed