आतंकी आदिल का सच आया सामने, तीन साल पहले ही चला गया था जम्मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को लेकर सोमवार सुबह से चल रहे सस्पेंस को यूपी पुलिस ने खत्म कर दिया। जैसा कि सुबह से बताया जा रहा था कि आदिल मुजफ्फरनगर का रहने वाला है तो पुलिस का यह शक सही निकला। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो पता चला कि संदीप शर्मा तीन साल पहले ही मुजफ्फरनगर छोड़कर जम्मू चला गया था। उसकी मां प्रेमवती न्यू अंकित विहार कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा कर अपना गुजारा कर रही हैं जबकि उसका भाई प्रवीण शर्मा हरिद्वार में टैक्सी चलाता हैं। घर का पता चलने पर पुलिस ने मां और भाभी रेखा को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया।
यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को आज सुबह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया था कि यह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। आईजी ने बताया कि आतंकी को लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। संदीप के पिता का नाम राम शर्मा है और वह दो पहचान के साथ रहता है। स्थानीय लोग उसे आदिल के नाम से जानते हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि संदीप पर हथियार लूटने और सेना पर हमले के तमाम आरोप हैं। आदिल की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस और एटीएस में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि संदीप उर्फ आदिल पर तमाम आरोप हैं। जैसे- 1. एसएचओ फिरोज डार की हत्या में भी शामिल था। 2. 3 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। 3. हथियार लूटने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। 4. संदीप उर्फ आदिल की मदद से आतंकियों ने एटीएम लूटे। 5. पहली बार कोई गैर-कश्मीर युवक लश्कर में शामिल हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/