फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rain brought some relief from the heat and humidity

बारिश ने गर्मी और उमस से दी कुछ राहत

Mon, 07 Jul 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The rain brought some relief from the heat and humidity
मेरठ..कंवलजीत..दिन के समय आई बारिश से बचते लोग......संवाद
मोदीपुरम। शहर से देहात तक रविवार दोपहर हुई बारिश ने गर्मी और उसम से काफी राहत दी। आसमान पर घने बादलों के कारण अंधेरा छाया रहा। इससे अधिकतर वाहन हेडलाइट्स का प्रयोग करते हुए चले। कुछ दिन से गर्मी और उमस के कारण लोग काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को बारिश हुई, लेकिन उससे गर्मी और उमस से कुछ ही राहत मिली। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 6.4 मिमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार कम होने के चलते उमस का असर ज्यादा रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। जल्द अच्छी बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, शहर का एक्यूआई स्तर 63 दर्ज किया गया। गंगानगर में 65, जयभीम नगर में 61, पल्लवपुरम 63, दिल्ली रोड 72, बेगमपुल 68 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed