फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The purpose of education is to awaken consciousness in the minds of people: Prof. Sangeeta

शिक्षा का अभिप्राय जनमानस में संचेतना जागृत करना : प्रो. संगीता

Sat, 27 Sep 2025 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पोषण और सामाजिक जागरूकता पर भाषण एवं मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ। कुलपति ने शिक्षा और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
The purpose of education is to awaken consciousness in the minds of people: Prof. Sangeeta

विस्तार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पोषण विषय पर भाषण एवं मातृ सम्मलेन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और कुलसचिव डाॅ. अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। कुलपति ने कहा कि शिक्षा का अभिप्राय ही जनमानस में संचेतना जागृत करना है। ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। डाॅ. विवेक कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने व्यवहार, आचरण एवं ज्ञान से समाज की सेवा करते रहना है। प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि आज बेटा एवं बेटी एक समान हैं । उन्होंने प्लास्टिक की बोतल एवं प्लेट का प्रयोग करने से मना किया। प्रो. अरुणा वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए बहुत आवश्यक है और स्वस्थ नारी ही स्वास्थ्य समाज की नींव रख सकती है। उन्होने गर्भावस्था से पूर्व व गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से सभी को अवगत कराया और बताया कि जन्म देने के पश्चात मां और बच्चे दोनो का ध्यान रखना परिवार की प्रथम जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed