{"_id":"68c440b4fb92f4e9ed04bcd8","slug":"the-principal-came-forward-to-fill-the-potholes-on-meerut-garh-highway-kithor-news-c-73-1-smrt1028-105047-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-गढ़ हाईवे के गड्ढे भरने के लिए प्रधानाचार्य आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-गढ़ हाईवे के गड्ढे भरने के लिए प्रधानाचार्य आए आगे
विज्ञापन
मेरठ गढ मार्ग हाईवे 709ए पर बने गहरे गढढो को भरवाते माछरा इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश त्य
निजी खर्चे और स्काउट गाइड की मदद से हाईवे पर में बने गहरे गड्ढों को रोड़ी-सीमेंट से भरा
माछरा। मेरठ-गढ़ हाईवे 709ए पर एनएचएआई ने टूटी सड़क के गड्ढों को भरने में असमर्थता दिखाई तो चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर काॅलेज माछरा के प्रधानाचार्य ने स्काउट गाइड की मदद से सड़क पर गडढों को भरने का कार्य किया।
मेरठ-गढ़ मार्ग हाईवे 709ए के चौड़ीकरण का कार्य टाटा कंपनी को सौंपा गया था। परंतु निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर एनएचएआई द्वारा उनका टेंडर निरस्त कर दिया गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में सड़क के गड्ढों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था। सड़क पर गहरे गड्ढों में राहगीरों को चोटिल होते देखकर चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर काॅलेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी से रहा नहीं गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित प्रधानाचार्य ने अपने खर्चे पर स्काउट गाइड के माध्यम से भटीपुरा, माछरा आदि स्थानों पर हाईवे 709ए पर गहरे गड्ढों में रोड़ी-सीमेंट डालकर उन्हें भरवाया। ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों, राहगीरों को राहत मिल सके और वह चोटिल होने से बच सकें। इनके साथ आरएसएस के जिला संघ चालक धर्मेश त्यागी, पुलिस चौकी माछरा प्रभारी एवं माछरा विद्यालय के स्काउट गाइड मास्टर नीरज त्यागी, राजीव ठाकुर, दीपक त्यागी, संजीव त्यागी, मनोज शोल्दा, कलीराम शर्मा आदि का सहयोग रहा।