फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Prakash Parv of Sri Guru Harikrishan Sahib will be celebrated on the 6th and 7th.

Meerut News: 6 और 7 को मनेगा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व

Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
The Prakash Parv of Sri Guru Harikrishan Sahib will be celebrated on the 6th and 7th.
मेरठ। आठवें गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व गुरु श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नस्सल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 6 अगस्त की रात्रि 8 से 10 बजे तक कार्यक्रम होगा। प्रकाश पर्व के दिन 7 अगस्त को सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक और रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे। स्वर्ण मंदिर अमृतसर के कीर्तनी जत्थे भाई हरविंदर सिंह और अरविंदर सिंह नूर इसमें शामिल होंगे। सभा अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, निष्काम सेवक सुरिंदर सिंह भाटिया और महासचिव हरप्रीत सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की। कोषाध्यक्ष सुरमुख सिंह और सचिव जसबीर सिंह खालसा ने भी उनसे गुरु चरणों में नमन करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed