फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The postmortem report has revealed that the young man and girl died due to drowning in the river Yamuna at Saharanpur

यूपी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, यमुना नदी में एक साथ डूबने से हुई थी युवक-युवती की मौत

Mon, 27 Apr 2020 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Apr 2020 07:56 PM IST
सार

  • यमुना नदी में एक साथ डूबने से हुई थी युवक व युवती की मौत 
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • पुलिस ने मासूम की बाइक बरामद करने के लिए पानी में उतारे गोताखोर

विज्ञापन
The postmortem report has revealed that the young man and girl died due to drowning in the river Yamuna at Saharanpur
यमुना नदी में बाइक तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में पठेड़ गांव की आशू व मासूम की मौत यमुना नदी में डूबने से हुई है। दोनों की मौत एक ही समय में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सोमवार को सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक मासूम की बाइक बरामद करने के लिए यमुना नदी में गोताखोर उतारे, लेकिन बाइक नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


बता दें, कि 23 अप्रैल को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ के पास यमुना नदी में थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव पठेड़ निवासी आशू (18) पुत्री राजकुमार का शव मिला था। इस मामले में मृतक आशू की मां माया की तरफ से पठेड़ निवासी मासूम, उसके भाई इंतजार व उनके पिता मोहसिन के खिलाफ थाना चिलकाना में अपहरण, हत्या एवं एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: लॉकडाउन के बीच ड्यूटी के दौरान बीमारी से सैनिक की मौत, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दो दिन बाद 25 अप्रैल को आशू की हत्या में नामजद हुए मासूम (19) का शव भी उसी जगह यमुना नदी में पानी में मिला था, जिस जगह आशू का शव मिला था। थाना मिर्जापुर प्रभारी वीरेशपाल गिरी ने बताया कि सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत एक साथ पानी में डूबने से हुई है। दोनों घर से बाइक पर बैठकर यहां पहुंचे थे। इस बात की जानकारी होने पर सोमवार को ही सीओ सदर एवं थाना चिलकाना प्रभारी अमित शर्मा मिर्जापुर पुलिस के साथ यमुना नदी पर उस जगह पहुंचे जहां दोनों के शव मिले थे। पुलिस ने मासूम की बाइक की तलाश कराने के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन देर शाम तक भी बाइक बरामद नहीं हो सकी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed