फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Pope's envoy gave a message of peace during the special prayer of Lent.

Meerut News: चालीसा काल की विशेष प्रार्थना में पोप के राजदूत ने दिया शांति का संदेश

Sun, 08 Mar 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
The Pope's envoy gave a message of peace during the special prayer of Lent.
सरधना। चालीसा काल के तीसरे रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में पोप 14वें के भारत और नेपाल
- सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना, युद्ध और तनाव के बीच विश्व शांति की प्रार्थना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। चालीसा काल के तीसरे रविवार के अवसर पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ ग्रेसेस में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान पोप 14वें के भारत और नेपाल में राजदूत डॉ. लियोपोल्डो जिरेली ने चर्च पहुंचकर प्रार्थना में भाग लिया और विश्व शांति, भाईचारे और मानवता की रक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तनाव को देखते हुए विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दुनिया में शांति, सद्भाव और मानवता की रक्षा की कामना की। डॉ. लियोपोल्डो जिरेली ने कहा कि आज विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव का माहौल है। ऐसे समय में प्रार्थना, प्रेम और भाईचारे का संदेश बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चर्च परिसर में मदर टेरेसा की प्रतिमा को धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। धर्मगुरुओं ने प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ प्रतिमा का अनावरण कराया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को मदर टेरेसा के सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने कहा कि चालीसा काल आत्मचिंतन, प्रार्थना, उपवास और त्याग का समय होता है। यह समय व्यक्ति को अपने जीवन की गलतियों पर विचार करने और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और सहिष्णुता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान चर्च के धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं से समाज में प्रेम, क्षमा और सेवा भाव के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर फादर मार्टिन रावत, फादर वलेरियन पिंटो, फादर पीटर प्रकाश सहित अन्य धर्मगुरु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।

सरधना। चालीसा काल के तीसरे रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में पोप 14वें के भारत और नेपाल

सरधना। चालीसा काल के तीसरे रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में पोप 14वें के भारत और नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed