फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police honored the village guards by presenting them with mementos.

Meerut News: पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The police honored the village guards by presenting them with mementos.
पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, सीएम का सजीव प्रसारण हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका है। पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले ग्राम प्रहरियों के सम्मान में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस को सहयोग देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एडीजी ने कहा कि गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों से संवाद किया। उन्होंने उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर संबंधित पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed