फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police attached the Sunil Rathi's Fortuner car after two days in Baghpat

यूपी: पुलिस की खुली पोल, दो दिन बाद कुर्क हुई कुख्यात सुनील राठी की फॉर्च्यूनर कार

Tue, 29 Sep 2020 02:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Sep 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
The police attached the Sunil Rathi's Fortuner car after two days in Baghpat
कार कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा दो दिन पहले कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रशासन की टीम ने उसकी करीब एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया था। इस दौरान टीम ने सुनील राठी के तीन मकान और एक फॉर्च्यूनर कार को कुर्क करने का दावा किया था। लेकिन टीम दो दिन बाद तक भी फॉर्च्यूनर कार को कुर्क नहीं कर पाई थी। इससे पुलिस की पोल खुल गई थी।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
पुलिस-प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बंद और पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के टीकरी कस्बा स्थित में संपत्ति को कुर्क किया था। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि कुर्क संपत्ति की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये है। डीएम ने अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। टीकरी में एक साल पहले बनवाया गया 230.40 वर्ग मीटर का तीन मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 71.84 लाख रुपये है। नौ साल पुराना एक मंजिला मकान, जिसका क्षेत्रफल 136.20 वर्ग मीटर है। इसकी अनुमानित लागत 11.50 लाख रुपये है। 154.90 वर्ग मीटर में निर्मित एक मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित लागत 8.95 लाख रुपये है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी पर 48 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। गाड़ी को मेरठ से दोघट थाने लाया गया है। मकान और गाड़ी कुर्क है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन के बाद रडार पर आया राठी
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अवैध खनन को लेकर शिकायत की थी। जांच शुरू हुई तो अवैध खनन पकड़ा गया। 19 मार्च को पेशी पर आए सुनील राठी ने बदरखा के खनन पट्टे को रिश्तेदार का बताया था। बाद में इस पट्टे को निलंबित कर दिया। खनन पट्टे के विवाद में देशपाल बदरखा की हत्या हुई। परमवीर तुगाना की भी हत्या हुई। दोनों में राठी का नाम प्रकाश में आया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed