फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police and PAC kept a strict vigil in the village during the condolence meeting of the rape victim.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता की शोकसभा पर गांव में रहा पुलिस पीएसी का सख्त पहरा

Tue, 03 Feb 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The police and PAC kept a strict vigil in the village during the condolence meeting of the rape victim.
बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की शोक सभा सोमवार को पुलिस प्रशासन और पीएसी की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान गांव में तनावपूर्ण हालात बने रहे। मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हवन किया गया। पुलिस ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी केवल कुछ रिश्तेदार और स्थानीय ग्रामीण ही शामिल हो सके। जो रिश्तेदार गांव आए उन्हें पहले गांव के बाहर रोका गया और परिजनों से फोन पर बात कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस बीच पुलिस ने आरोपी अनुज की मां मुन्द्री देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाहरी लोगों पर प्रतिबंध
हाल में हुई सरधना थाना क्षेत्र की कपसाड़ और ज्वालागढ़ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को भी गांव के हर कोने पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। गांव की सभी सीमाएं पहले ही सील कर दी गई थीं और पूरे दिन पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मामले की हर पल की जानकारी ले रहे थे। दूसरी ओर, मृतका किशोरी की बहन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सभी समाज से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रवेश पर भी रोक, आरोपी की मां गिरफ्तार
मृतका किशोरी के गांव में तीसरे दिन भी बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। जिन रास्तों से पहले मीडियाकर्मी पहुंचे थे वहां भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अनुज की मां मुंन्द्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। चार नामजद आरोपियों में से एक आरोपी रवि की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
यह था मामला...
बहसूमा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। 27 जनवरी को दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात शव गांव पहुंचा था। पुलिस रात में ही किशोरी का अंतिम संस्कार कराना चाहती थी लेकिन परिजनों ने रात में दाह संस्कार करने से मना कर दिया था। शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीण दुष्कर्म पीड़िता के शव को लेकर घर से चले तो खेतों के रास्ते पहुंचे रिश्तेदारों ने अर्थी को रास्ते में उतारकर एक करोड़ का मुआवजा व सामूहिक दुष्कर्म में नाम बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा किया था। बाद में किशोरी के भाई को विश्वास में लेकर पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस नामजद मुख्य आरोपी अनुज सैनी को दुष्कर्म व पॉक्सो व उसके पिता ओमवीर तथा मां मुद्री देवी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मृतका के भाई की ओर से अनुज सैनी, उसके पिता ओमवीर, मां मुंद्री देवी और भाई रवि के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed