फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The play 'Keval Gyan' conveyed the message of renunciation, penance, and self-realization.

Meerut News: केवल ज्ञान नाटक ने दिया त्याग, तप, आत्मज्ञान का संदेश

Wed, 05 Aug 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
The play 'Keval Gyan' conveyed the message of renunciation, penance, and self-realization.
श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में हुआ ऐतिहासिक धार्मिक नाटक मंचन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दौरान मुक्ताकाश नाट्य संस्थान द्वारा धार्मिक नाटक केवल ज्ञान का मंचन किया गया। कार्यक्रम आचार्य सौरभ सागर के मंगल सानिध्य में हुआ।

नाटक में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ, भगवान बाहुबली और चक्रवर्ती सम्राट भरत के जीवन प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। राजा ऋषभदेव के राजवैभव, नीलांजना की आकस्मिक मृत्यु के बाद उत्पन्न वैराग्य, राज्य त्याग और केवल ज्ञान की प्राप्ति का दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर गया। इसके बाद भरत और बाहुबली के बीच हुए संघर्ष तथा बाहुबली के त्याग और तपस्या का जीवंत मंचन किया गया।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से बताया गया कि केवल ज्ञान आत्मा की सर्वोच्च अवस्था है। मंचन में अनमोल सिंह ने भरत, विक्की रॉबिन ने बाहुबली, तानिया जयंत ने नीलांजना, कीर्तिका जयंत एवं शिवानी कश्यप ने परिचायिका, देव बंसवाल ने मंत्री भरत, सुमित ने मंत्री बाहुबली, अभिषेक ने राजदूत कि भूमिका निभाई। सभी कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed