{"_id":"5d2b95ba8ebc3e6caa3ba6d0","slug":"the-person-dead-in-car-accident-kithor-news-mrt4331996195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की भिंडत में एक की मौत,तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की भिंडत में एक की मौत,तीन घायल
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में व्यक्ति की मौत, तीन घायल
- बुढ़ाना गेट निवासी परिवार मुरादाबाद स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था
किठौर। मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर रविवार को भटीपुरा के पास स्विफ्ट और सेंट्रो कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
किठौर थाना पुलिस के अनुसार मेरठ के बुढ़ाना गेट निवासी प्रमोद रस्तौगी रविवार को पुत्रवधू शालिनी पत्नी नीरज, पौत्री झलक और चालक के साथ स्विफ्ट कार से मुरादाबाद सर्राफा बाजार स्थित हाथी खाना निवासी रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। शाम पांच बजे मेरठ-गढमुक्तेश्वर मार्ग स्थित भटीपुरा गांव के पास सामने से आ रही सेंट्रो कार ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर हाहाकार मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर सभी घायलों को मेरठ मेडिकल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रमोद रस्तौगी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।