फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The people of Britain liked the jaggery of the district, got an order of 250 quintals

Meerut News: ब्रिटेन वासियों को पसंद आया जिले का गुड़, 250 क्विंटल का ऑर्डर मिला

Tue, 07 Jan 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 07 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The people of Britain liked the jaggery of the district, got an order of 250 quintals
सहारनपुर। जनपद के गुड़ का स्वाद ब्रिटेन वासियों को भा गया है। इसके चलते 250 क्विंटल की दूसरी खेप का निर्यात ऑर्डर मिला है। इसके लिए गुड़ बनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद, आम और शहद के बाद अब जनपद का गुड़ भी ब्रिटेन वासियों को भा रहा है। इसके चलते सुस्वास्थम कृषक उत्पादक संगठन को इस सीजन में 250 क्विंटल गुड़ का दूसरा निर्यात ऑर्डर मिला है। इससे पहले भी यह एफपीओ इतने ही गुड़ का निर्यात ऑर्डर पूरा कर चुका है।
विज्ञापन

एफपीओ से जुडे बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी प्रगतिशील बीटेक युवा किसान राहुल कांबोज ने बताया कि वह केमिकल फ्री गुड़-शक्कर बनाते हैं। वह एफपीओ से जुडे़ 20-25 किसानों के साथ मिलकर रासायनिक कीटनाशकों से रहित गन्ने की खेती कर रहे हैं, साथ ही गुड़ बनाने में भी किसी केमिकल का प्रयोग नहीं करते। इस केमिकल फ्री गुड़ को वह कई महानगरों में सप्लाई करते हैं। दिसंबर में उनके कृषक उत्पादक संगठन द्वारा तैयार 250 क्विंटल गुड़ का निर्यात ब्रिटेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्हें 250 क्विंटल गुड़ का एक और निर्यात ऑर्डर मिला है। उन्होंने बताया कि निर्यात के लिए गुड़ बनना शुरू हो गया है। गुड़ की यह खेप जनवरी में ही ब्रिटेन भेजी जाएगी। यहां तैयार कर इसकी पैकिंग दिल्ली में होगी और इसे गुजरात के मुद्रा पोर्ट से ब्रिटेन के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed