फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Pandava city resonated with the chants of Gajanan

गजानन के जयकारों से गूंजी पांडव नगरी

Mon, 01 Sep 2025 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The Pandava city resonated with the chants of Gajanan
गणपति महोत्सव में सजी मां काली की झांकी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में सातवें दिन ऐतिहासिक ऐतिहासिक नगरी गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजी उठी।
विज्ञापन

भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां बनाए गए पंडाल में गणेशजी अपनी पत्नी रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान हैं। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उनके भव्य दर्शन किए और परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। गणपति बप्पा के बनाए गए पंडाल में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। शाम को कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति के महाभिषेक से हुई। इस अवसर पर 1001 लड्डुओं का भोग लगाया गया।

वैदिक मंत्रों के बीच पुजारी सतीश चंद्र मौर्य ने भगवान गणेश का पंचामृत से महाभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात उनका पूजन अर्चन कर शृंगार किया गया। पत्नी रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान भगवान गणेशजी की महाआरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि भक्तों ने भगवान गणपति का पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन किया। पूरी पांडव नगरी में इस समय गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम मची है। गणपति बप्पा के प्रति लोगों की आस्था इस समय रामलीला मैदान में नजर आ रही है। बारिश और खराब मौसम में भी उनकी आस्था कम नहीं हो रही है।

गणपति महोत्सव में सजी मां काली की झांकी स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सजी मां काली की झांकी स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सजी मां काली की झांकी स्रोत संवाद

गणपति महोत्सव में सजी मां काली की झांकी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed