फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the palyers win the matches in tha archery

आर्चरी में खिलाड़ियों ने जीते मैच

Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the palyers win the matches in tha archery
फलावदा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर सावित्री सोनी विद्या मंदिर में विजयी खिलाड़िय - फोटो : MAWANA
आर्चरी में खिलाड़ियों ने जीते मैच
विज्ञापन

फलावदा। सावित्री सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नागौरी में चल रही भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। तीसरे दिन आर्चरी बालक वर्ग इंडियन राउंड अंडर 14 में नैनीताल प्रथम वृंदावन द्वितीय, अंडर 17 में नैनीताल प्रथम वृंदावन द्वितीय, अंडर 19 में वृंदावन प्रथम एवं नैनीताल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, आर्चरी बालिका वर्ग इंडियन राउंड अंडर 14 में नैनीताल प्रथम तथा मेरठ द्वितीय, अंडर 17 में नैनीताल प्रथम एवं मेरठ द्वितीय, अंडर-19 में वृंदावन प्रथम रहा। आर्चरी कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में अंडर-19 में नोएडा प्रथम स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में अंडर-14 में साहिबाबाद प्रथम रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग अंडर 17 बालक वर्ग में शामली प्रथम, हापुड़ द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में हापुड़ विजय घोषित किया गया। वॉलीबाल बालिका वर्ग अंडर-14 में हनुमान प्रसाद वृंदावन प्रथम स्थान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिन राठी, क्षेत्रीय खेल संयोजक सतपाल व क्षेत्रीय खेल प्रमुख राम कुमार त्यागी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रविन्दर कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर पुनीत शर्मा, गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed