{"_id":"6866e0d99fdf2bcf810352b3","slug":"the-operators-asked-the-administration-for-a-place-to-park-the-bus-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108840-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालकों ने बस खड़ी करने के लिए प्रशासन से मांगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालकों ने बस खड़ी करने के लिए प्रशासन से मांगी जगह
विज्ञापन
सरधना। नगर में निजी बस संचालन से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे अव्यवस्थित हालात को लेकर बस संचालकों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। बृहस्पतिवार को बस संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बसें खड़ी करने के लिए मंडी समिति परिसर पर स्थायी व्यवस्था की जाए।
सरधना में वर्षों से कोई स्थायी बस स्टैंड नहीं है। इस कारण स्थानीय व बाहरी बसें मुख्य सड़कों और खासकर देवी मंदिर चौराहे पर खड़ी होती हैं। बसें वहीं से सवारियां भरती हैं, जिससे प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे न केवल आमजन को परेशानी होती है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। एक दिन पूर्व नगर के व्यापारियों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की थी। उनका कहना है कि बसों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण न सिर्फ जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बस संचालकों ने बताया कि पूर्व में मंडी समिति परिसर में बसें खड़ी होती थीं, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होता था, लेकिन अब मंडी परिसर में गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
मामचंद जैन ने कहा कि पिछले माह कमिश्नर स्तर पर हुई बैठक में स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि मंडी समिति के गेट नंबर 2 पर बस खड़ी करने की व्यवस्था की जाए। मगर अफसोस कि आज तक उन आदेशों को लागू नहीं किया गया। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम मजबूरन आंदोलन करेंगे। इस समस्या को लेकर नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने भी सक्रियता दिखाई है। उन्होंने भी एसडीएम को पत्र लिखकर मंडी परिसर में व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।