{"_id":"58e381f54f1c1b4c3e5b5bc5","slug":"the-only-son-did-the-father-s-murder-reason-to-know-will-be-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 बीघा जमीन का मालिक था, बेरहमी से गोली मारकर बेटे ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 बीघा जमीन का मालिक था, बेरहमी से गोली मारकर बेटे ने ले ली जान
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
पिता की हत्या का आरोपी बेटा
मेरठ के रोहटा गांव में 19 फरवरी की रात को किसान विजेंद्र उर्फ बिल्लू चौधरी की गोली मारकर हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के इकलौते बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी देहात एसके सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आशीष ने गलत संगति के कारण अपने पिता की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या में आशीष के 2 साथी भी शामिल हैं। फरार दोनों आरोपियों सौरव और आदित्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। हत्यारोपी आशीष ने बताया कि उसके पिता के नाम पर 60 बीघा जमीन है, शराब पीने और चाल-चलन ठीक न होने के कारण उसका पिता 17 बीघा जमीन को बेच चुका था। जिसकी वजह से वह परेशान रहता था अपने साथियों के साथ में हत्या की प्लानिंग बनाई थी।
विज्ञापन