{"_id":"6093057a8ebc3e8dc506ff6f","slug":"the-newly-elected-head-of-pipli-kheda-was-assaulted-mawana-news-mrt537207660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली खेड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली खेड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान से मारपीट
विज्ञापन

-गांव बातनौर में भी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच का शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा/ फलावदा/परीक्षितगढ़। गांव पीपलीखेड़ा में हारे हुए प्रधान समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान से मारपीट की। प्रधान पक्ष की ओर से दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वहीं फलावदा के बातनौर गांव में भी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
गांव पीपली खेड़ा में नवनिर्वाचित प्रधान आमिर खान बुधवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था तो मस्जिद के बाहर खड़े हारे हुए प्रधान प्रत्याशी कल्लू खां के बेटे व अन्य समर्थकों ने प्रधान से गाली गलौज की। आरोप है कि बाद में कल्लू पक्ष ने आमिर खान के साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला चुनावी रंजिश का होने के कारण गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई। मामले में प्रधान पक्ष ने दो लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करा दिया।
सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई थी लेकिन गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इस मामले में प्रधान पक्ष ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
वहीं, फलावदा क्षेत्र के गांव बातनौर में चुनावी रंजिश के चलते बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव में अपने पक्ष के ग्राम प्रधान प्रत्याशी को वोट नहीं देने के मामले में दो पक्षों में गाली गलौज तथा मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही पक्ष मारपीट तथा झगड़ा करने से बाज नहीं आए। थाना प्रभारी शिविर सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस ने ग्राम बातनौर निवासी अजीत पुत्र मुन्नू, दिनेश पुत्र राजेंद्र, राजकुमार पुत्र प्रकाश चंद, पप्पू पुत्र मुन्नू, सोमपाल पुत्र मुसद्दी को शांति भंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं, परीक्षितगढ़ में मंगलवार की रात ग्राम खजूरी में चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपस में भिड़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परीक्षितगढ़ थाने से भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव के गणमान्य लोगों ने मामला शांत कर दिया था।
गाली-गलौज के विरोध में की मारपीट
सरधना। मोहल्ला गढ़ीखटीकान निवासी शाहिद पत्र मुन्ना ने अपने मोहल्ले के ही अपने समुदाय के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उनके ही समुदाय के एक व्यक्ति से उनके मोहल्ले के लोग खासे परेशान हैं। जिसमें आए दिन वह व्यक्ति किसी न किसी के साथ गाली गलौज व मारपीट करता हैं। बुधवार शाम को वह एक व्यक्ति के साथ नमाज पढ़ने जा रहा था, तो उसने बीच रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। शाहिद के शिकायती पत्र पर थानाध्यक्ष समर बहादुर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।