फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The newly elected head of Etmadpur passed away

एतमादपुर की नवनिर्वाचित प्रधान का निधन

Fri, 07 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
The newly elected head of Etmadpur passed away
एतमादपुर की नवनिर्वाचित प्रधान का निधन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/माछरा। माछरा ब्लॉक के गांव एतमादपुर की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में गांव एतमादपुर निवासी रामेश्ववरी (77) पत्नी रामबीर सिंह ग्राम प्रधान पद पर विजयी घोषित हुई थी। चुनाव के दौरान ही वह बीमार हो गई थी। दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वरी का शुगर बढ़ने व फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान रामेश्वरी का निधन हो गया। जिससे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के श्मशान घाट पर छोटे पुत्र आशीष चौधरी ने उन्हेें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed