{"_id":"5ed2b5b18ebc3e9087286932","slug":"the-new-academic-session-of-the-university-will-start-from-august-16-modipuram-news-mrt4841075150","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अगस्त से शुरु होगा विवि का नया शैक्षिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अगस्त से शुरु होगा विवि का नया शैक्षिक सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। एकेडमिक काउंसिल की 75वीं विशेष बैठक वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए की गई। कुलपति डॉ. आरके मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को हरि झंडी दी गई। नए सत्र का शुभारंभ 16 अगस्त से किया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए 10 जून से ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। फाइनल परीक्षाएं स्नातकोत्तर, स्नातक परीक्षाएं, थीसिस रिसर्च, वाइवा भी ऑनलाइन कराएं जाने पर सहमति बनी। बैठक में कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुपालन में विभिन्न प्रास्ताव पारित किए गए। दौरान तय हुआ कि वर्तमान सत्र 14 अगस्त तक पूरा होगा, तथा अगला सत्र 16 अगस्व्त से शुरू किया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय, जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र.छात्राओं की परीक्षा की गाइडलाइन भी निर्धारित की गई। बैठक का संचालन रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने किया। इस दौरान डीन पीजी प्रो. शमशेर, डीन एजी डॉ एनएस राणा, डीन वेटिनरी डा. राजवीर सिंह, डीन बायोटेक डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. एसके सचान आदि मौजूद रहे।