फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The neighbor's cow was stolen and slaughtered, packed the meat and sold

पड़ोसी की गाय चोरी कर काटी, मांस पैकिंग कर बेचा

Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The neighbor's cow was stolen and slaughtered, packed the meat and sold
पड़ोसी की गाय चोरी कर काटी, मांस पैकिंग कर बेचा
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल वंदना विहार कॉलोनी में पड़ोसी की गाय चोरी कर काटकर मांस बेचने के आरोप में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने घर को घेर लिया तथा मौके से लगभग एक किलो मांस के सात एक महिला को हिरासत में लिया। महिला के पति सहित चार लोग मौके से भाग निकले। बरामद मांस के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। दरोगा की तहरीर पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार रात वंदना विहार से एक व्यक्ति की गाय चोरी कर ली गई। पीड़ित परिवार गाय की तलाश में जुट गया। जानकारी मिली कि उनकी गाय को पड़ोसी ने चोरी कर काट दिया है तथा उसके मांस की बिक्री कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। सूचना पर काफी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि अंदर कुछ मांस पड़ा है। पुलिस ने मौके से एक किलो मांस बरामद किया। मौके पर महिला शमा पत्नी इमरान मिली। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दरोगा उपेंद्र राणा के अनुसार, पूछताछ में महिला शमा ने बताया कि सोमवार सुबह जंगल में पति इमरान, देवर इंतजार, ससुर वकील तथा शमशाद निवासी मोहल्ला मुन्नालाल ने एक गाय काटी थी। उसी मांस को प्लास्टिक के कट्टे में घर लाए थे। मांस एक-एक किलो की पैकिंग बनाकर बेच दिया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। चिकित्सक मंजीत कुमार ने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गाय का बताया है। पुलिस ने महिला शमा का चालान कर दिया, जबकि शेष चार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed