{"_id":"6a721ee25b77c44ef0021201","slug":"the-national-commission-for-backward-classes-has-ordered-an-inquiry-into-the-death-of-vansh-kushwaha-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1264267-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने वंश कुशवाहा की मौत की जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने वंश कुशवाहा की मौत की जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
परिजनोें ने दो साथियों पर लगाया था डुबोकर हत्या का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में 28 मई को भोला की झाल में डूबकर हुई वंश कुशवाहा की मौत के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। परिजनों ने वंश के दो साथियों पर डुबोकर हत्या का आरोप लगाया था। परिजन इस मामले में हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वंश की मां ने जानी थाना प्रभारी पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है।
शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि मलियाना गांव निवासी वंश कुशवाहा की मौत के मामले में एसएसपी की ओर से एसपी देहात अभिजीत कुमार व कमिश्नर की ओर से एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग नई दिल्ली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बताया कि कमिश्नर मेरठ और एसएसपी मेरठ कांवड़ यात्रा के चलते नहीं आ पाए हैं। उन्होंने बताया कि वंश कुशवाहा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि गंभीरता से विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। रविकांत ने कहा कि रिपोर्ट हुए दर्ज हुए एक महीना बीत गया लेकिन इससे आगे कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में वंश कुशवाहा की मां नील प्रभा ने आयोग से शिकायत की कि थाना प्रभारी जानी व विवेचक इंस्पेक्टर विजय कुमार राय अभद्र व्यवहार करते हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। साक्ष्योें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -