फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The names of the district president and city president are changing every day in BJP

Meerut News: भाजपा में हर दिन बदल रहे जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नाम

Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The names of the district president and city president are changing every day in BJP
मेरठ। भले ही भाजपा ने अभी जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की हो, लेकिन पार्टी में हर रोज जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बदल रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच जाकर दावेदार खुद को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बताकर प्रचार कर रहे हैं। इस कारण प्रतिदिन ही जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नाम बदल रहे हैं। भाजपा द्वारा उम्र सीमा को लेकर सख्ती बरतने के कारण महानगर अध्यक्ष पद के एक प्रबल दावेदार ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र ही घटा दी। यह मामला भाजपा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को लेकर शनिवार को भी लखनऊ में नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल हुए। रविवार को प्रदेश कोर कमेटी की होने वाली बैठक में नामों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को नोएडा स्थित प्रेरणा भवन में भाजपा के बड़े नेताओं और संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन

दिल्ली दरबार से भी लगेगी नामों पर मुहर
कोर कमेटी की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के नामों पर दिल्ली नेतृत्व की मुहर लगेगी। इस कारण दावेदारों द्वारा दिल्ली दरबार में भी दमदार पैरवी की जा रही है। दिल्ली दरबार की हरी झंडी मिलने के बाद ही नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज नए नाम आ रहे सामने
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए कभी वर्तमान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के ही रिपीट होने की चर्चा चलती है तो अगले दिन जाट समाज से अजित चौधरी को जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल होने की बात उड़ने लगती है। इसके बाद जाट समाज के हरीश चौधरी का नाम प्रमुखता से ऊपर आया बताया जाता है। गुर्जर समाज से कभी रोबिन गुर्जर तो कभी अंकुर मुखिया को नया जिलाध्यक्ष बताया जाता है। अति पिछड़ा वर्ग से हरवीर पाल तो कभी इंद्रपाल बजरंगी के जिलाध्यक्ष बनने की बात कार्यकर्ताओं के बीच चलाई जा रही है। त्यागी समाज से भी एडवोकेट नरेश त्यागी का नाम भी नए जिलाध्यक्ष के रूप में चर्चित हो चुका है। क्षत्रिय समाज से समीर चौहान और आशीष प्रताप सिंह के नाम भी इसी तरह से नए जिलाध्यक्ष के रूप में बताए जा रहे हैं।
इसी तरह से महानगर में भी सुरेश जैन रितुराज को ही फिर से महानगर अध्यक्ष बनाने की बात सामने आती है। कार्यकर्ताओं द्वारा विवेक रस्तोगी का नाम महानगर अध्यक्ष के लिए फाइनल बताया जाता है तो अगले दिन अरविंद गुप्ता मारवाड़ी का नाम चर्चाओं में आ जाता है। डॉ. वकुल रस्तोगी का नाम भी एकाएक तेजी से नए अध्यक्ष के रूप में चर्चा में है। इससे कार्यकर्ता भी असमंजस में है।

आए दिन उम्र बदल रहे एक प्रबल दावेदार
उम्र को लेकर भाजपा इस बार सख्ती कर रही है, इसलिए महानगर अध्यक्ष पद के एक प्रबल दावेदार तो सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी उम्र ही बदल रहे हैं। कभी वे अक्टूबर 2024 में आए अपने जन्मदिन पर खुद को 59 साल का दर्शाते हैं तो अब वह खुद को 62 वर्ष का बता रहे हैं। 18 जनवरी 2025 को फेसबुक पर डाली अपनी पोस्ट में खुद के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से 30 जून 2025 को रिटायर होने की बात लिख रहे हैं। यह मामला भी चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed