फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murder of a friend was done to marry a girlfriend, the murder of a young man missing for six months was revealed

प्रेमिका से शादी करने के लिए की थी दोस्त की हत्या, छह माह से लापता युवक की हत्या से पर्दा उठा

Mon, 13 Sep 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The murder of a friend was done to marry a girlfriend, the murder of a young man missing for six months was revealed
प्रेमिका से शादी करने के लिए की थी दोस्त की हत्या, छह माह से लापता युवक की हत्या से पर्दा उठा
विज्ञापन

किठौर। छह माह से लापता किठौर निवासी नसीम के मामले से पर्दा उठ गया है। उसकी हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसकी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, जिसे लेकर उनके बीच नोकझोंक भी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि कस्बा स्थित मवाना रोड निवासी नसीम (22) पुत्र इजहरुल हक गढ़मुक्तेश्वर में चिनाई मिस्त्री का काम करता था। करीब छह माह पूर्व नसीम लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसके दोस्त व प्रेमिका पर शक जताया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गढ़ निवासी एक महिला नसीम के घर पहुंची और उसके परिजनों को बताया कि नसीम की हत्या उसकी प्रेमिका से शादी रचाने के लिए कस्बे के ही उसके दोस्त दानिश ने की थी। बताया कि नसीम का गढ़मुक्तेश्वर में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दानिश भी युवती के संपर्क में आया। युवती का दानिश से प्रेम प्रसंग चलने लगा। जब नसीम को इसका पता चला तो उसकी दानिश से कई बार नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम नसीम के परिजन थाने पहुंचे और कस्बे के ही दानिश पुत्र जहीर के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दानिश व युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि 17 मार्च को उसने नसीम की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव अमरोहा जिले की धनौरा मंडी क्षेत्र में नहर में डाल दिया था। जिसके बाद उसने युवती से निकाह कर लिया और गढ़मुक्तेश्वर में रहने लगा। पुलिस हत्यारोपी को लेकर धनौरा मंडी थाने पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed