फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murder case was not disclosed even after meeting the Deputy CM thrice

Meerut News: डिप्टी सीएम से तीन बार मिलने के बाद भी नहीं हुआ हत्याकांड का खुलासा

Wed, 28 Jun 2023 09:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 28 Jun 2023 09:30 AM IST
सार

घटना के एक साल बाद भी सरधना थाना पुलिस खुलासा नहीं कर सकी तो जांच रोहटा थाना पुलिस को दी गई। मामले में विवेचक ने घटना को आत्महत्या बताते हुए दिसंबर में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

विज्ञापन
The murder case was not disclosed even after meeting the Deputy CM thrice
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के गांव महादेव में चौदह माह पूर्व वत्सल त्यागी की हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर मृतक के परिजन तीन बार उपमुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। इसके बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। मंगलवार को एक बार फिर परिजन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले। उन्होंने मेरठ एसएसपी को फोन कर जल्द खुलासा करने के आदेश दिए है। अब मृतक के माता-पिता ने गोरखपुर में डेरा डालने की बात कही है।
विज्ञापन


महादेव गांव में बीते वर्ष 17 अप्रैल को बीएससी के छात्र वत्सल त्यागी पुत्र प्रदीप का नलकूप पर गोली लगा शव पड़ा मिला था। घटना के एक साल बाद भी सरधना थाना पुलिस खुलासा नहीं कर सकी तो जांच रोहटा थाना पुलिस को दी गई। मामले में विवेचक ने घटना को आत्महत्या बताते हुए दिसंबर में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने जांच पर असंतुष्टि जताई और एसएसपी से विवेचक की शिकायत की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की विवेचना रोहटा थाना पुलिस कर रही है। मंगलवार को एक बार फिर परिजन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले और न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने एसएसपी मेरठ को फोन करते हुए जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि शासन की तरफ से भी हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों ने अब गोरखपुर में डेरा डालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed