फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The municipality filed a complaint against the company for laying a gas pipeline without permission

Meerut News: बिना अनुमति गैस पाइपलाइन बिछाने पर पालिका ने कंपनी के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 15 Oct 2025 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The municipality filed a complaint against the company for laying a gas pipeline without permission
खोदाई से दूरसंचार विभाग की लाइनें क्षतिग्रस्त, पालिका की वाईफाई सेवा 10 दिन से बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में गैस आपूर्ति कंपनी द्वारा बिना नगर पालिका की अनुमति के गैस पाइपलाइन बिछाने पर विवाद खड़ा हो गया है। पालिका प्रशासन ने इसे अवैधानिक और मनमाना कार्य बताते हुए थाना सरधना में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका द्वारा थाना प्रभारी को भेजी गई शिकायत के अनुसार एक गैस कंपनी द्वारा एचडीडी तकनीक से पाइपलाइन बिछाने का कार्य नगर क्षेत्र में किया जा रहा है, जबकि कंपनी ने पालिका द्वारा मांगी गई वित्तीय गारंटी भी जमा नहीं की है। पालिका द्वारा 25 अगस्त को पत्र के माध्यम से कंपनी से डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने की मांग की थी। जवाब में कंपनी ने बैंक गारंटी जमा करने की बात कही थी। लेकिन किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। इसके बावजूद कंपनी द्वारा सड़क खोदाई और पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

पालिका के अनुसार कंपनी द्वारा की जा रही खोदाई से दूरसंचार विभाग की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पालिका की वाईफाई सेवा 10 दिनों से बाधित है। शासकीय कार्य रुक गए हैं। पालिका का प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा खोदाई से नगर की सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने पत्र में कंपनी के कार्य को सरकारी आदेशों की अवहेलना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शासन के नियमों की अवहेलना बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि कंपनी की गतिविधियों से भविष्य में अन्य सरकारी सेवाओं को भी खतरा हो सकता है।

पालिका ईओ दीपिका शुक्ला ने कंपनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। साथ ही नगर में गैरकानूनी रूप से किए जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाए जाने और नगर को हुए भौतिक नुकसान की भरपाई कंपनी से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed