फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Municipal Commissioner sought a reply on levying 552 house taxes on a building worth 17 crores

17 करोड़ के भवन पर 552 गृहकर लगाने पर नगरायुक्त ने जवाब मांगा

Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner sought a reply on levying 552 house taxes on a building worth 17 crores
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्किट में 17 करोड़ कीमत के एक व्यवसायिक भवन पर कुल 552 नया गृहकर लगाने के मामले में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने जांच बैठा दी है। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने कर निर्धारण अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई। इसमें बताया गया कि का मार्केट में यह भवन निर्माणाधीन है। कितना गृहकर लगाया जाएगा, इसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना की शिकायत थी कि शास्त्रीनगर में निगम ने एक व्यवसायिक भवन की कीमत 17 करोड़ दर्शाकर कुल 552 रुपये का गृहकर लगाया है। जबकि महानगर में अन्य भवनों पर 10 गुना ज्यादा नया गृहकर लगाकर बिल वितरित किए गए हैं। इसको लेकर पार्षद, राजनीतिक दलों के नेतागण और आमजन भी विरोध में हैं। नाराजगी देखते महापौर को नए बिल वितरित करने पर रोक लगानी पड़ी। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे के आधार पर निगम ने मनमानी तरीके से नया गृहकर लागू कर दिया। इसको तुरंत निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने बताया कि जिस भवन पर 552 रुपये का गृहकर बताया गया है, वह निर्माण से पहले का है। इस भवन के जियो टैग फोटो और वीडियो कराए गई है, जिस पर अभी निर्माण चल रहा है। निगम की टीम जाकर भवन का सत्यापन करेगी और उसके बाद नया गृहकर लगाया जाएगा। नए गृहकर की वसूली के लिए निगम ने शत-प्रतिशत स्वकर निर्धारण प्रपत्र प्रणाली भी लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed