फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The MP listened to public grievances and directed officials to resolve them.

Meerut News: सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Wed, 06 May 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
The MP listened to public grievances and directed officials to resolve them.
बहसूमा। सांसद संजय चौहान का स्वागत करते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन चौहान ने बुधवार को कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सांसद ने अधिकारियों के साथ मूलभूत सुविधाओं, लंबित परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यहां पर नालियों की सफाई व निर्माण, खड़ंजा मार्गों की मरम्मत और क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई गई। नागरिकों ने बताया कि कई स्थानों पर नालियां जाम होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। सांसद ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण और सफाई कार्य और जर्जर खड़ंजों का सर्वे कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन

यहां पहुंचे करीब 150 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। इस मौके पर चेयरमैन सचिन सुकड़ी, सभासद वीरेंद्र नागर, अमित गोयल, दीपक गुर्जर, जगपाल सिंह मावी, जयबीर अहलावत, अरुण जाटव, सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा मौजूद रहे।

बहसूमा। सांसद संजय चौहान का स्वागत करते हैं

बहसूमा। सांसद संजय चौहान का स्वागत करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed