फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mourners were bleeding after mourning with chains

जंजीरों से मातम कर लहूलुहान हुए सोगवार

Fri, 04 Jul 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The mourners were bleeding after mourning with chains
मेरठ..कंवलजीत..राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जै़दी के अज़ाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या
मेरठ। मोहर्रम की सात तारीख बृहस्पतिवार को हजरत इमाम हुसैन और उनके शोहदाओं की याद में मजलिसों का आयोजन किया गया। जुलूस-ए-जुलजुनाह निकालकर सोगवारों ने जंजीरों से मातमपुर्सी की।
विज्ञापन




अब्दुल्लापुर में सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। एक कदीमी मजलिस मरहूम अकबर अली की जानिब से इमाम बारगाह कोट में हुई। महिलाओं की मजलिस अजाखाना अनीस अब्बास मोहल्ला कोट में हुई। जौहर की नमाज के बाद दोपहर के समय इमाम बारगाह कोट से बड़ा कदीमी जुलूस-ए-जुलजुनाह हजरत इमाम हुसैन बरामद हुआ। इसमें हजारों शिया सोगवारों ने नौहेख्वानी व मातमपुर्सी की।
विज्ञापन




इसके बाद जुलूस-ए-जुलजुनाह कोठी हाजी बुनियाद अली से होता हुआ पंडित चौक पर पहुंचा। यहां मीसम नकवी, जामिन, अली मेंहदी, कमर आलम, अम्मार-ए-यासिर ने अपने नौहे कलाम से सभी सोगवारों को मातम के माहौल से भर दिया। इसके बाद जुलूस इमाम बारगाह बाड़े वाली मस्जिद के अंदर गया, जहां जंजीरों से मातम कर सोगवारों ने खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं एडवोकेट नायब अली ने बताया कि मोहर्रम की आठ तारीख शुक्रवार को कोठी हाजी बुनियाद अली में मजलिस होगी। रात में जुलूस-ए-जुलजुनाह हजरत अब्बास बरामद होगा।

मेरठ..कंवलजीत..राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जै़दी के अज़ाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या

मेरठ..कंवलजीत..राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जै़दी के अज़ाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed